Sunday, February 27, 2022

UK में विश्वविद्यालयीय शिक्षा University Education in United Kingdom UK

United Kingdom में विश्वविद्यालयीय शिक्षा University Education in United Kingdom (U.K.)


आधुनिक विश्वविद्यालयों के स्वरूप का बुनियादी विकास विश्व में सर्वप्रथम ग्रेट ब्रिटेन (यू०के०) में हुआ था। बहुत-से शिक्षाशास्त्रियों ने ऐसा ही विचार व्यक्त किया है। बीसवीं सदी के मध्य तक ग्रेट ब्रिटेन में कुल 16 विश्वविद्यालय थे। कालान्तर में विश्वविद्यालयों की संख्या बढ़ती गई। ऑक्सफोर्ड और कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय इंग्लैण्ड के प्राचीनतम विश्वविद्यालय हैं। देश के अनेक नेता इन्हीं विश्वविद्यालयों के स्नातक हैं। इंग्लैण्ड के विश्वविद्यालय स्वायत्तशासी हैं। इनके प्रशासन में सरकार हस्तक्षेप नहीं करती, यद्यपि उन्हें आर्थिक सहायता देती रहती है। इंग्लैण्ड में डिग्री कोर्स प्रायः तीन वर्ष का होता है। यह कोर्स दो प्रकार का होता है—


(1) पास और 

(2) ऑनर्स। 


रॉबिन्स कमेटी ने डिग्री कोर्स को चार वर्षीय बनाने का सुझाव दिया था, किन्तु इसे स्वीकार नहीं किया गया। यहाँ के विश्वविद्यालयों में शिक्षण एवं अनुसन्धान कार्य उच्च स्तर का होता है। अत: विभिन्न देशों के विद्यार्थी यहाँ उच्च शिक्षा के लिए आया करते हैं। इनमें व्यक्तिगत शिक्षण पद्धति पर जोर दिया जाता है। इनमें विविध प्रकार के पाठ्यक्रमों की व्यवस्था है, किन्तु कुछ विशिष्ट विषय विशेष रूप से पढ़ाए जाते हैं। उदाहरणार्थ, डरहम विश्वविद्यालय धर्म और दर्शनशास्त्र के लिए प्रसिद्ध है। 


कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय गणित और विज्ञान के अध्ययन के लिए जगत प्रसिद्ध है। विश्वविद्यालयों में प्रवेश हेतु कोई प्रवेश-परीक्षा नहीं होती किन्तु योग्यता के आधार पर ही प्रवेश दिया जाता है। सभी विश्वविद्यालयों में सह-शिक्षा (Co-education) की व्यवस्था है, किन्तु लन्दन विश्वविद्यालय में महिला विभाग अलग है। 


इंग्लैण्ड में खुले विश्वविद्यालयों (Open Universities) के संगठन पर आजकल विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसमें सेवारत या कार्यरत व्यक्ति उच्च शिक्षा प्राप्त करने का प्रयास करने वाले विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों में लोकतान्त्रिक भावना का विकास करते हुए उनके सर्वांगीण विकास पर ध्यान देते हैं। 

No comments:

Post a Comment