Friday, May 21, 2021

सदिश राशियाँ क्या है What is Vector quantities | Physics

मान लें कि कोई वस्तु जमीन पर बिंदु A पर पड़ी है। किसी ने उसे धीरे से खिसका दिया जिससे वह 2 m विस्थापित हो गई, अर्थात विस्थापन 2 m है। परंतु, इतना कहने से यह पता नहीं चलता है कि वस्तु अब कहाँ पहुँच गई। 2 m का विस्थापन पूर्व की ओर भी हो सकता है और पश्चिम की ओर भी, या फिर दक्षिण की ओर या अन्य किसी दिशा में। विस्थापन को पूरी तरह बताने के लिए 2 m के अलावा दिशा भी बतानी पड़ती है। यदि हम कहें 2 m पूर्व की ओर तब हम विस्थापन को पूरी तरह जान पाएँगे और वस्तु का नया स्थान भी बता पाएँगे। विस्थापन को बताने के लिए उसका परिमाण (magnitude) तथा दिशा दोनों बताने होते हैं। 

जिन राशियों को बताने के लिए परिमाण तथा दिशा दोनो की आवश्यकता होती है, उन्हें सदिश राशियां कहते है ।

विस्थापन की तरह अनेक अन्य राशियाँ भी हैं जिनमें परिमाण तथा दिशा दोनों होते हैं। वेग, बल आदि ऐसी ही राशियाँ हैं। 

No comments:

Post a Comment